बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने बैचलर डेज को एन्जॉय कर रही हैं. प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी से पहले प्री-वेडिंग को काफी एंजॉय कर रही हैं.
पिछले सोमवार को ही उनकी ब्राइडल शॉवर पार्टी हुई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थी. उनकी ब्राइडल शावर पार्टी के फोटोज फैंस ने काफी पसंद भी किये थे.

हाल ही में प्रियंका की कुछ और भी तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो काफी एंजॉय करती नजर आ रही हैं. ये सभी तस्वीरें उनके ब्राइडल शॉवर की पार्टी के बाद की हैं. प्रियंका ने ब्राइडल शावर के बाद बैचलर पार्टी एन्जॉय की है. इस पार्टी की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं. प्रियंका इस पार्टी में काफी खुश नजर आईं.

प्रियंका अपनी गर्ल गैंग के साथ एंजॉय करती दिखीं. प्रियंका वो सफेद कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिखाई दी. कुछ और भी तस्वीरों में पिगी चोप्स अपने स्क्वॉड के साथ नजर आ रही हैं. आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बहुत जल्द शादी होने वाली है. सुनने में आया है कि दोनों दिसंबर में शादी करने वाले हैं हालाँकि अब तक उनकी शादी की तारीख की आधिकारित घोषणा हुई है.