बीसीसीआई का आयुष सिंह पर दो साल का बैन: उम्र में फर्जीवाड़ा

 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने छत्तीसगढ़ के अंडर23 के गेंदबाज आयुष सिंह पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। खिलाड़ी ने कम उम्र बता कर टीम में जगह बनाई थी। बीसीसीआई ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) को इसकी जानकारी दी है। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी पर प्रतिबंध का यह पहला मामला है। उल्लेखनीय है कि क्रिकेटरों को हर साल बीसीसीआई से रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। अंबिकापुर के आयुष सिंह ने 2017 में रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दस्तावेजों के आधार पर जो जन्म तारीख दी थी, वह 2018 के रजिस्ट्रेशन फॉर्म से अलग था। बीसीसीआई की जांच कमेटी ने इसे पकड़ लिया।

ट्रायल व कैंप में था शामिल : आयुष सीएससीएस के अंडर-23 सलेक्शन ट्रायल में शामिल था। इसके बाद अंडर-23 के कैंप में भी शामिल रहा। सीएससीएस के मीडिया प्रभारी राजेश दवे का कहना है कि बीसीसीआई ऐसे मामलों में बेहद कड़ा रुख अपनाता है, इसलिए कोई भी खिलाड़ी गलत जानकारी देकर रजिस्ट्रेश न करवाएं।