
मुंबई। बिग बॉस के घर में दिवाली सप्ताह शुरू हो चुका है। खबर है कि दिवाली वाले दिन सपना चौधरी का डांस होगा। गुरुवार को टेलिकास्ट होने वाले एपिसोड के प्रोमो में दिखाया है कि घरवालों को सपना चौधरी की परफॉर्मेंस देखने के लिए टिकट लेना होगा।
दिवाली धमाका वाले इस हफ्ते में सपना चौधरी के अलावा एक और खास एंट्री होने वाली हैं। ये हैं – सारा खान। सारा बिग बॉस सीजन 6 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। की भी एंट्री होने वाली है। वे बिग बॉस के घर में दिवाली मेला लगाएंगी और कपड़े बेचेंगी।
घरवाले नहीं भूले श्रीसंत का हंगामा
इससे पहले बुधवार का दिन काफी हंगामे वाला रहा जिसमें लग्जरी बजट टास्क के दौरान घरवाले एक-दूसरे से भिड़ गए। श्रीसंत का साथ देने वाली दीपिका, उनसे ही उलझी और श्रीसंत का तो गुस्सा तब सातवें आसमान पर पहुंच गया जब घर के मेहमान विकास गुप्ता से भी वे झगड़ लिए।
‘बिग बॉस’ के घर पर श्रीसंत के गुस्से का शिकार तो मेहमान भी हो रहे हैं। बुधवार को प्रसारित एपिसोड (बिग बॉस 45वां दिन) में देखा गया कि श्रीसंत ने मेहमान विकास गुप्ता से लड़ाई की। दोनों के बीच कहा सुनी हुई और श्रीसंत ने तो एफआईआर करने तक की बात कह डाली। वहीं, श्रीसंत का हमेशा साथ देने वाली दीपिका का भी श्रीसंत से भरोसा उठ चुका है।
यह पहला मौका नहीं है जब श्रीसंत ने हंगामा किया हो। इससे पहले वो कई बार घर छोड़ने की धमकी देने के साथ दीवार पर चढ़ कर भागने की भी कोशिश कर चुके हैं लेकिन उनके नए कांड से घर में बवाल हो गया है।
ये तो आपको पता ही है कि बिग बॉस ने अब कंटेस्टेंट को जोड़ियों में खेलने से मना कर दिया है और सभी अलग अलग खेल रहे हैं। सीक्रेट रूम से बाहर आने के बाद लक्जरी बजट टास्क हुआ तो श्रीसंत ने दीपिका कक्कड़ का साथ दिया,जिससे घर वाले नाराज़ हो गए।
बात 31वें दिन की है जब इसी टास्क में दीपक ठाकुर ने प्लान के तहत घोड़े की टोपी घर के अंदर छिपा दी। लेकिन दीपिका ने तभी बोर्ड से उसके नंबर मिटाने की कोशिश की। इस कारण दोनों में बीच झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में दीपिका ने स्विमिंग पुल का पानी निकाल कर दीपक पर फेंक दिया।
इस दौरान श्री भी वहां पहुंच गए और दीपक के नाम को मिटाने लगे। पहले उन्होंने इसे पानी ने मिटाने की कोशिश की और जब पानी नहीं मिला तो थूक कर मिटाने लगे । श्रीसंत की ये हरकत देखकर घरवाले भड़क उठे। सुरभि राणा बहुत ही गुस्से में आ गईं। कहा तुम तो बच्चों से भी गंदी वाली हरकत करते हो। मानसिक रूप से अस्थिर हो गए हैं श्रीसंत। जसलीन मथारू और रोमिल चौधरी भी भड़के।