
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में कम ही समय में एक अलग पहचान बना ली है. अजा ये हर किसी के चहेते बने हुए हैं. बॉलीवुड में काफी हिट फिल्में कर चुके हैं और ‘बधाई हो’ धमाकेदार कामयाबी के बाद उनके चर्चे और भी बढ़ गए हैं. इसी के साथ बता दें, आज यानी 1 नवंबर को उनकी शादी की 10वीं सालगिरह है और उन्होंने पत्नी ताहिरा के साथ शादी की बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. 
बता दें आयुष्मान ने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस फोटो को अब तक 189,170 लोग लाइक कर चुके हैं. फोटो के कैप्शन में आयु्ष्मान ने लिखा ‘मेरे बचपन का प्यार Ek dashak banaaya hai, Lagta hai ek shatak banaya hai. Ten years of togetherness. Happy anniversary.’ इस तस्वीर ममें दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं. बता दें, आयुष्मान खुराना ने पत्नी ताहिरा के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा था.
उनकी पत्नी ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है जिसके कारण वो इस व्रत को नहीं रख पाई. आयुष्मान ने अपने पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, वह व्रत नहीं रख सकती, इसलिए मैं रख रहा हूं. इसके अलावा बता दें, आयुष्मान खुराना फिल्मफेयर मैगजीन के नवंबर एडिशन के कवर पेज पर नजर आए थे जिसमें व् काफी हैंडसम लग रहे थे. इसके अलावा बता दें, इनकी बधाई हो 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है. दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं.