बिना मेकअप भी कितनी खूबसूरत दिखती हैं सनी लियोनी, ऐसे ही नहीं हुए डेनियल फिदा

कनाडा के पोर्न मूवी जगत से आकर बॉलीवुड में सिक्का जमा चुकीं चर्चित अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) ने अपने पति डेनियल वेबर (Daniel Weber) के साथ वर्क आउट सेशन के बाद रिलेक्स करती हुई तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में सनी बिना मेकअप के भी बेहद सुंदर दिख रही हैं. बता दें, सनी लियोन कई मौके पर जाहिर कर चुकी हैं कि उनके पति डेनियल वेबर उनकी ताकत हैं. वहीं संगीतकार वेबर भी कहते हैं कि उनके जीवन का एक भी पहलू ऐसा नहीं है जिसमें वह अपनी स्टार पत्नी की राय नहीं लेते हैं. डेनियल का कहना है कि उनकी जिंदगी उनकी पत्नी और उनकी बच्चों के इर्द-गिर्द ही है.

डेनियल ने एक साक्षात्कार में कहा, “मैं जो भी अपनी जिंदगी में करता हूं वह निश्चित रूप से उसे प्रभावित करती हैं. हम सभी चीजों पर चर्चा करते हैं..न सिर्फ हमेशा बतौर पती पत्नी बल्कि व्यापार के मामलों में भी. मेरी जिंदगी में ऐसा कोई पहलू नहीं है, जिसमें मैंने उनकी राय न ली हो, चाहे वे रचनात्मकता का मामला हो या व्यापार का.”

https://www.instagram.com/p/Bpb35djhpIn/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control