हनुमानगढ़ी मंदिर में शुरू हुई पांच दिवसीय ज्ञान यज्ञ संत व राम कथा..

सिधौली-सीतापुर HT : स्थानीय तहसील अन्तर्गत थाना अटरिया क्षेत्र के रनूवापारा गांव के निकट सती देवी धाम हनुमानगढ़ी मंदिर पर चल रही पांच दिवसीय ज्ञान यज्ञ संत सम्मेलन व श्री राम कथा के चौथे दिन कथा व्यास समदर्शी महाराज ने श्रद्धालुओं को राम राम वन गमन की कथा का वर्णन किया 

कथा आयोजक, यजमान राम कुमार व सत्येंद्र कुमार सोमवार को भागवत कथा की शुरुआत भव्य झांकियां सजाकर उनकी आरती उतारकर भागवत कथा का शुभारंभ किया कथा व्यास 1008 श्री समदर्शी महाराज ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर करते हुए कहा राजा दशरथ ने अपनी पत्नी के कई के वचन हारने पर अपने पुत्र को 14 वर्ष का वनवास दिया और श्री राम भगवान ने अपने पिता का आज्ञा पालन करते हुए वन में 14 वर्ष बिताए श्री राम भगवान ने रावण जैसे असुर अत्याचारी राक्षस को लीला रच कर उसका वध कर पुनः 14 वर्ष बाद आया वापस आए थे व श्रद्धालुओं को संगीतमय भजन का रसपान कराया इस अवसर पर कथा आयोजक राम कुमार यजमान सतेंद्र कुमार ,रामदास , अभिषेक प्रियांशु ,रंजीत ,बंसी वाले बाबा, सुधांशु सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे