
सिधौली- सीतापुर ht : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को प्रात: मनवा चौकी के निकट लखनऊ से सीतापुर की ओर जा रही ओमनी वैन अन्यन्त्रित हो कर पल्टी ओमनी वैन में सवार एक (50) वर्षीय अधेड़ की मौत हुई और ड्राईवर सहित चार लोग घायल हुए उपचार के दौरान ड्राईवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली से भाग निकला 
कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैन के पलटने की सूचना पर पहुंची सरकारी 108 एंबुलेंस आनन फानन मे सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली लाया गया जहां देखते ही डाक्टर ने जगदीश(50)वर्ष पुत्र तेजी निवासी नकुरी कला थाना हरगांव जनपद सीतापुर को मृत्यु घोषित कर दिया और ड्राईवर प्रेमकुमार(31) पुत्र बूधर निवासी अशरख पुर-खैराबाद, राम कुमार(35)पुत्रजगदीश,मुन्नालाल(40) पुत्र रामलाल निवासीगण नकुरीकला थाना हरगांव-सीतापुर,मुजाहिर रहमान(30) अब्दुल वाहिद निवासी नरदही-सीतापुर का उपचार अस्पताल में किया ही जा रहा था कि मौका पाकर ड्राईवर अस्पताल से भाग निकला अस्पताल के मेमो पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है