बसपा को झटका, प्रत्याशी ने नामांकन वापस लेकर कांग्रेस का समर्थन किया

छत्तीसगढ़ की खरसिया विधानसभा सीट पर अब चुनावी माहौल और भी ज्यादा दिलचस्प होता नजर आ रहा है। इस सीट से उमेश पटेल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। उमेश यहां से वर्तमान विधायक भी हैं। गौरतलब है कि यह सीट पिछले 4 दशक से कांग्रेस के हाथ में ही रही है। छत्तीसगढ़ की खरसिया विधानसभा सीट पर अब चुनावी माहौल और भी ज्यादा दिलचस्प होता नजर आ रहा है। इस सीट से उमेश पटेल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। उमेश यहां से वर्तमान विधायक भी हैं। गौरतलब है कि यह सीट पिछले 4 दशक से कांग्रेस के हाथ में ही रही है।  इस बार इस सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में पूर्व आईएएस अफसर ओपी चौधरी चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस सीट के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बसपा ने अपने गठबंधन के तहत उम्मीदवार के रूप में विजय जायसवाल को मैदान में उतरा था, लेकिन अचानक विजय ने अपना नाम वापस ले लिया और चुनाव मैदान से बाहर हो गए। सोमवार को विजय ने उमेश पटेल के समर्थन में अपने नाम वापसी की घोषणा की। विजय के उम्मीदवारी से नाम वापस लेने से जकांछ-बसपा गठबंधन को बड़ा झटका लगा है।   छत्तीसगढ़ में भाजपा की कमाई कांग्रेस से चार गुना ज्यादा यह भी पढ़ें  इस हाई प्रोफाइल सीट पर हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम की सोमवार को दिनभर चर्चा बनी रही। विधानसभा चुनाव के लिए उमेश पटेल सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करने जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। इस दौरान विजय भी उनके साथ नजर आए।

इस बार इस सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में पूर्व आईएएस अफसर ओपी चौधरी चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस सीट के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बसपा ने अपने गठबंधन के तहत उम्मीदवार के रूप में विजय जायसवाल को मैदान में उतरा था, लेकिन अचानक विजय ने अपना नाम वापस ले लिया और चुनाव मैदान से बाहर हो गए। सोमवार को विजय ने उमेश पटेल के समर्थन में अपने नाम वापसी की घोषणा की। विजय के उम्मीदवारी से नाम वापस लेने से जकांछ-बसपा गठबंधन को बड़ा झटका लगा है।

इस हाई प्रोफाइल सीट पर हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम की सोमवार को दिनभर चर्चा बनी रही। विधानसभा चुनाव के लिए उमेश पटेल सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करने जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। इस दौरान विजय भी उनके साथ नजर आए।