
अलीगढ़ HT: मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों पर परछवा “भूत” का साया मंडरा रहा है, जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती मरीजों ने अपने बेड के पायो पर नीम की पत्तियों का गुच्छा बांध लिया है, मरीजों ने मान लिया है कि आग का शिकार हुए लोगों को परछवा “भूत” आसानी से शिकार बनाता है, अस्पताल के सीएमएस ने कहा है कि यह कोरा अंधविश्वास है हम मरीजों की काउंसलिंग करेंगे ।
दरअसल जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में कुछ दिन पहले अकराबाद इलाके से आग का शिकार हुआ एक मरीज आया था, उस मरीज के परिजनों ने उसके बेड के आसपास पायो पर नीम की पत्तियां बांध दी, इसके बाद अन्य भर्ती मरीजों ने भी पूछा कि ऐसा क्यों किया है, तो मरीज के परिजनों ने बताया कि जले हुए आदमी को परछवा “भूत” आसानी से शिकार बना लेता है, इस बात को सुनकर अन्य मरीजों के परिजनों ने भी उनके मरीजों के बेड के पायो पर नीम की पत्तियां बांध दी, पिछले कुछ दिनों से वार्ड में भूत को लेकर ही चर्चा हो रही है, वार्ड में भर्ती बब्बू, देवेंद्र, राधेश्याम जैसे मरीज और तीमारदारों ने बताया कि सुनकर हमने भी ऐसा कर दिया है, अब वहम हो या कुछ और ऐसा करने में कुछ खर्चा भी तो नहीं लग रहा है।
वहीं इस पूरे मामले पर जिला अस्पताल के सीएमएस ने कहा कि यह पूरी तरह से अंधविश्वास है मेडिकल साइंस ऐसी किसी भी धारणा को नहीं मानता है, जिन मरीजों के परिजनों को ऐसा लग रहा है तो हम उनकी काउंसलिंग कराएंगे।
हालांकि यह भी बात सच है कि नीम की पत्तियां काफी सारी संक्रमण बीमारियों से बचाती है और अंधविश्वास में डूबे लोग कई सारी संक्रमण बीमारियों को “भूत प्रेत” का नाम दे देते हैं।