
सिधौली- सीतापुर ht उपजिलाधिकारी का आदेश बेअसर झोलाछाप पर नहीं हो पा रही कोई कार्यवाही थानाअटरिया क्षेत्र मे किशोरी की मौत के बाद 19 सितंबर०018 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधिक्षक को दिए थे कार्यवाही के आदेश एक महिना बीत जाने के बाद भी नहीं हुई किसी झोलाछाप के विरुद्ध कार्यवाही।
स्वास्थ्य विभाग न जाने किन कारणों से झोलाछाप डॉक्टरों पर मेहरबान है जिनकी वजह से वह अधिकारियों के आदेशों की परवाह भी नहीं करता है ।एक माह पूर्व उपजिलाधिकारी ए आर फारुकी ने अटरिया थाना क्षेत्र के केसरीपुरवा मजरा उनई मे झोलाछाप के उपचार के दौरान हुई किशोरी की मौत के बाद अधिक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिधौली को क्षेत्र के मनवा चौकी, रेवरी, मास्टर बाग, बेहमा, कमलापुर, भंडिया, बौनाभारी, गोधना गांव सहित दर्जनों जगहों पर चल रहे बडे बडे मर्जों को गारंटी लेकर ठीक करने वाले झोलाछाप के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे जिसके एक महिना बीत जाने के बाद भी एक भी झोलाछाप के विरुद्ध कार्यवाही नहीं हुई है जबकी जगह जगह झोपडिय़ों से लगाकर पक्के भवनों से झोलाछाप अपने कारोबार को चला