
सीतापुर ht: एस पी एम वी ओ आलोक श्रीवास्तव के खिलाफ करीब ढाई लाख रुपये सरकारी धन के गबन का केस शहर कोतवाली मे दर्ज होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया आलोक श्रीवास्तव की पुलिस मोटर वाहन प्रभारी के तौर पर नियुक्ति है, जिन्हें एसपी एमवीओ के नाम से जाना जाता है.
दरअसल, जिले में राज्य पुलिस मोटर वाहन अधिकारी का दफ्तर है, जहां प्रभारी के तौर पर एस पी एम वी ओ आलोक श्रीवास्तव की नियुक्ति है, जिन्हें एसपी एमवीओ के नाम से जाना जाता है. बताते हैं कि एएसपी आलोक श्रीवास्तव जून माह में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ फ्लाइट से लखनऊ से कलकत्ता होते हुए अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर की यात्रा की थी, जिसमें इन्होंने अवकाश यात्रा भत्ता के नाम पर तीन लाख 41 हजार रुपये का खर्च दिखाया था, जबकि वास्तव में यात्रा का खर्च सिर्फ 90 हजार रुपये ही आया था.
इसी मामले में विभाग के एडीजी ने अपने स्तर से जांच के बाद पूरे मामले की जांच एंटी करप्शन टीम को सौंप दी थी, जिसमें एसपी एमवीओ आलोक श्रीवास्तव के दोषी पाए जाने के बाद कोतवाली में करीब ढाई लाख रुपये सरकारी धन के गबन का केस दर्ज किया गया है. यह केस मोटर वाहन विभाग के एडिशनल एसपी एसके शुक्ला की तहरीर पर दर्ज किया गया है. सीओ सिटी मामले की जांच कर रहे हैं.