पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को किया शर्मसार, AUS के खिलाफ दर्ज़ की T-20 में सबसे बड़ी जीत

सलामी बल्लेबाज बाबर आजम के नाबाद 68 रन और स्पिनर इमाद वसीम के तीन विकेट की मदद से पाकिस्तान ने पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 66 रन से हरा दिया। सलामी बल्लेबाज बाबर आजम के नाबाद 68 रन और स्पिनर इमाद वसीम के तीन विकेट की मदद से पाकिस्तान ने पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 66 रन से हरा दिया।  आजम ने 55 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 155 रन बनाए। इसके बाद वसीम ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिसके कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम 89 रन पर आउट हो गई। यह टी-20 क्रिकेट में उसका तीसरा संयुक्त न्यूनतम स्कोर है।  पाक ने ऑस्ट्रेलिया पर दर्ज़ की सबसे बड़ी जीत  –– ADVERTISEMENT ––    पाकिस्तान ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढत बना ली है। यह ऑस्ट्रेलिया पर टी-20 क्रिकेट में उसकी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले जुलाई में हरारे में उसने 45 रन से जीत दर्ज की थी।  यह टी-20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का तीसरा न्यूनतम स्कोर है। उसने इंग्लैंड के खिलाफ साउथैंप्टन में 2005 में 79 रन और भारत के खिलाफ चार साल पहले ढाका में 86 रन बनाए थे।   Ind vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत को दी कड़ी टक्कर और दूसरा वनडे हुआ टाई यह भी पढ़ें पिछले साल अक्टूबर के बाद पाकिस्तान के लिए पहला मैच खेल रहे वसीम ने एरॉन फिंच और डाआर्सी शार्ट को पहले ही ओवर में आउट किया। मध्यम तेज गेंदबाज फहीम अशरफ ने 10 रन देकर दो विकेट लिए।  वसीम ने एलेक्स कारे के रूप में तीसरा विकेट लिया। उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 22 रन था। नाथन कूल्टर नाइल ने अगर 34 रन नहीं बनाए होते तो ऑस्ट्रेलिया अपने न्यूनतम स्कोर पर भी सिमट सकता था।   दुनिया की नंबर एक वनडे टीम हुई शर्मसार, मिली वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी हार यह भी पढ़ें इससे पहले पाकिस्तान के लिए आजम और मोहम्मद हफीज (39) ने दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की।

आजम ने 55 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 155 रन बनाए। इसके बाद वसीम ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिसके कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम 89 रन पर आउट हो गई। यह टी-20 क्रिकेट में उसका तीसरा संयुक्त न्यूनतम स्कोर है।

पाक ने ऑस्ट्रेलिया पर दर्ज़ की सबसे बड़ी जीत

पाकिस्तान ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढत बना ली है। यह ऑस्ट्रेलिया पर टी-20 क्रिकेट में उसकी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले जुलाई में हरारे में उसने 45 रन से जीत दर्ज की थी।

यह टी-20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का तीसरा न्यूनतम स्कोर है। उसने इंग्लैंड के खिलाफ साउथैंप्टन में 2005 में 79 रन और भारत के खिलाफ चार साल पहले ढाका में 86 रन बनाए थे।

पिछले साल अक्टूबर के बाद पाकिस्तान के लिए पहला मैच खेल रहे वसीम ने एरॉन फिंच और डाआर्सी शार्ट को पहले ही ओवर में आउट किया। मध्यम तेज गेंदबाज फहीम अशरफ ने 10 रन देकर दो विकेट लिए।

वसीम ने एलेक्स कारे के रूप में तीसरा विकेट लिया। उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 22 रन था। नाथन कूल्टर नाइल ने अगर 34 रन नहीं बनाए होते तो ऑस्ट्रेलिया अपने न्यूनतम स्कोर पर भी सिमट सकता था।

इससे पहले पाकिस्तान के लिए आजम और मोहम्मद हफीज (39) ने दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की।