
अलीगढ़ में शोहदों के डर से 14 वर्षीय किशोरी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की. किशोरी को जेएन मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में भर्ती भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना थाना सिविल लाइन के हमदर्द नगर इलाके की है. बताया जा रहा है कि मोहल्ले के ही शहजाद, इसहाक व इमरान आए दिन किशोरी के साथ छेड़खानी करते हैं. और शहजाद किशोरी से जबरन शादी करना चाहता है. पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि शहजाद ने बेटी की अश्लील रिकॉर्डिंग कर रखी है और धमकाता हैं की एक लाख रुपये लेकर आ, तो रिकॉर्डिंग खत्म कर देंगे, नहीं तो सोशल मीडिया पर रिकॉर्डिंग वायरल कर देंगे. वहीं पीड़िता की मां ने बताया कि के मकान बेचने के बयाने के एक लाख रुपये घर में रखे थे, जिसे बेटी ने चुपचाप दे दिये, 
लेकिन इसके बाद भी शहजाद नहीं माना और किशोरी की रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देने लगा, इस डर के चलते किशोरी ने जहर खा लिया, आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया है, वहीं मामले में पीड़ित परिवार ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज करा कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.शोहदों के लिए योगी सरकार ने एंटी रोमियो अभियान जरुर चलाया था लेकिन इस अभियान का असर छेड़खानी करने वालों में नहीं दिख रहा है.