
21 अक्टूबर 1931 को जन्मे बॉलीवुड के रोमांस किंग कहे जाने वाले अभिनेता शम्मी कपूर की मौत 14 अगस्त 2011 को हो गई थी शम्मी कपूर पर्दे पर रोमांटिक हीरो के रूप में पहचाने जाते हैं और उनके गाने आज भी प्रसिद्ध हैं |
रोमांस किंग के नाम से प्रसिद्ध इस अभिनेता ने गुपचुप तरीके से अभिनेत्री गीता बाली से विवाह कर लिया था लेकिन उनकी अचानक मौत होने से यह काफी टूट गए थे लेकिन बाद में इन्होने घर वालों के कहने पर दूसरी शादी कर ली | आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके डिंपल पर तो लाखों लोग फिदा हैं लेकिन यह अभिनेत्री शम्मी कपूर पर फ़िदा थी |
14 अगस्त 2011 को जब शम्मी कपूर की मौत हुई तो बॉलीवुड की डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर खूबसूरत अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने खुलासा किया कि वह चाइल्ड क्रश में शम्मी कपूर से प्यार करती थी |
उन्होंने अपना पहला प्यार शम्मी कपूर को बताया और उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था कि भले ही शम्मी कपूर चले गए लेकिन वह मेरे दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे |