वित्‍त राज्‍यमंत्री : जनधन खातों में आए 86 हजार करोड़ रुपए

सरकार की पहल पर सामान्य बैंकिंग के तहत 34 करोड़ खाते जनधन योजना में खोले गए। बाद में इन खातों में कुल लगभग 86 हजार करोड़ रुपए आए जो देश की प्रगति में सहायक हो रहे हैं। इस कार्य में बैंक ने पूरा सहयोग किया। सरकार की पहल पर सामान्य बैंकिंग के तहत 34 करोड़ खाते जनधन योजना में खोले गए। बाद में इन खातों में कुल लगभग 86 हजार करोड़ रुपए आए जो देश की प्रगति में सहायक हो रहे हैं। इस कार्य में बैंक ने पूरा सहयोग किया।  यह बातें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहीं। वह पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के 12वें प्रांतीय अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। अधिवेशन यहां तारामंडल स्थित एक मैरिज हाल में रविवार को आयोजित था। वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि बैंक की सेवा शर्तों के अच्छे रूप में आने के वह पक्षधर हैं और समय-समय पर यह बात उठाते भी रहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और बैंक कर्मचारी दोनों मिलकर अर्थव्यवस्था में अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही उन्होंने मुद्रा लोन योजना को सफल बनाने का आह्वान किया।  हड़ताल पर जाएंगे बैंककर्मी  ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के महामंत्री सीएच वेंकटचलम ने सरकार की नीतियों को बैंकिंग हित में न बताते हुए बैंक कर्मचारियों से अपने हक के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। इसी क्रम में उन्होंने आगामी जनवरी माह में 8 व 9 तारीख को हड़ताल पर जाने की बात रखी जिसका बैंक कर्मियों ने जोरदार समर्थन किया। स्वागत अध्यक्ष केके तिवारी व संचालन महामंत्री एमएम राय ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बैंक कर्मी उपस्थित थे।

यह बातें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहीं। वह पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के 12वें प्रांतीय अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। अधिवेशन यहां तारामंडल स्थित एक मैरिज हाल में रविवार को आयोजित था। वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि बैंक की सेवा शर्तों के अच्छे रूप में आने के वह पक्षधर हैं और समय-समय पर यह बात उठाते भी रहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और बैंक कर्मचारी दोनों मिलकर अर्थव्यवस्था में अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही उन्होंने मुद्रा लोन योजना को सफल बनाने का आह्वान किया।

हड़ताल पर जाएंगे बैंककर्मी

ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के महामंत्री सीएच वेंकटचलम ने सरकार की नीतियों को बैंकिंग हित में न बताते हुए बैंक कर्मचारियों से अपने हक के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। इसी क्रम में उन्होंने आगामी जनवरी माह में 8 व 9 तारीख को हड़ताल पर जाने की बात रखी जिसका बैंक कर्मियों ने जोरदार समर्थन किया। स्वागत अध्यक्ष केके तिवारी व संचालन महामंत्री एमएम राय ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बैंक कर्मी उपस्थित थे।