कल CM योगी पहुंचेंगे राजनांदगांव, कांग्रेस भी निकालेगी रैली

प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के लिए हर बार की तरह इस दफे सामूहिक नामांकन का भी ऐलान कर दिया है। अंतिम दिन यानी मंगलवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जिले की सभी छहों सीटों के प्रत्याशी एक साथ नामांकन दाखिल करने रैली के साथ निकलेंगे। इसमें भाजपा के प्रदेश स्तर के कई नेता शामिल हो सकते हैं। प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के लिए हर बार की तरह इस दफे सामूहिक नामांकन का भी ऐलान कर दिया है। अंतिम दिन यानी मंगलवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जिले की सभी छहों सीटों के प्रत्याशी एक साथ नामांकन दाखिल करने रैली के साथ निकलेंगे। इसमें भाजपा के प्रदेश स्तर के कई नेता शामिल हो सकते हैं।  प्रत्याशियों के ऐलान के दूसरे दिन रविवार को भाजपा कार्यालय में संगठन की बैठक हुई। प्रभारी मंत्री राजेश मूणत ने पदाधिकारियों और चुनाव में भूमिका निभाने के साथ रणनीतियों को लेकर विचार-विमर्श किया।   रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, थोड़ी देर में करेंगे जनसभा को संबोधित यह भी पढ़ें  सामूहिक नामांकन रैली पार्टी की तरफ से आधिकारिक रैली होगी, लेकिन इसके पहले अगर कोई प्रत्याशी अलग से नामांकन का सेट जमा करना चाहे तो, वह ऐसा कर सकता है। यही कारण है कि कई प्रत्याशी मुहूर्त निकलवाकर अलग से नामांकन फार्म जमा करने की तैयारी में हैं।  कांग्रेस भी नहीं छोड़ेगी कोई कसर   वोटरों की अंगुली पर लगने वाली अमिट स्याही पर छिड़ी राजनीतिक जंग यह भी पढ़ें  नामांकन के अंतिम दिन 23 अक्टूबर को ही कांग्रेस भी रैली के रूप में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है। रैली में कोई कसर न रह जाए, इसके लिए सभी जरूरी तैयारी की जा रही है। उसके सभी छह प्रत्याशी कांग्रेस भवन से एक साथ नामांकन दाखिल करने निकलेंगे। इसमें पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

प्रत्याशियों के ऐलान के दूसरे दिन रविवार को भाजपा कार्यालय में संगठन की बैठक हुई। प्रभारी मंत्री राजेश मूणत ने पदाधिकारियों और चुनाव में भूमिका निभाने के साथ रणनीतियों को लेकर विचार-विमर्श किया।

सामूहिक नामांकन रैली पार्टी की तरफ से आधिकारिक रैली होगी, लेकिन इसके पहले अगर कोई प्रत्याशी अलग से नामांकन का सेट जमा करना चाहे तो, वह ऐसा कर सकता है। यही कारण है कि कई प्रत्याशी मुहूर्त निकलवाकर अलग से नामांकन फार्म जमा करने की तैयारी में हैं।

कांग्रेस भी नहीं छोड़ेगी कोई कसर

नामांकन के अंतिम दिन 23 अक्टूबर को ही कांग्रेस भी रैली के रूप में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है। रैली में कोई कसर न रह जाए, इसके लिए सभी जरूरी तैयारी की जा रही है। उसके सभी छह प्रत्याशी कांग्रेस भवन से एक साथ नामांकन दाखिल करने निकलेंगे। इसमें पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है।