अमृतसर में हुए रेल हादसे की गूंज पहुंची हरदोई तक, दो सगे भाइयों की मौत

अमृतसर में हुए रेल हादसे की गूंज हरदोई के गांव में भी पहुंची है जहां एक गांव के रहने वाले हैं दो सगे भाइयों की इस रेल हादसे में मौत हो गई, घटना की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची उसके बाद गांव में मातम का माहौल है घटना की सूचना पाकर दोनों सगे भाइयों के परिजन अमृतसर गए हैं, जहां दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार किया गया है, इधर मृतको घर के बाकी सदस्य मातम में डूबे हुए हैं। 

पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को रावण पुतला दहन के दौरान हुए ट्रेन हादसे की गूंज हरदोई के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के सुरजीपुर गांव तक पहुंची। हादसे में गांव निवासी दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जैसे ही खबर मिली परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को क्षेत्र में खबर फैली तो क्षेत्र के लोग भी पहुंचे। परिवार गरीब है और टूटे फूटे मकान में ही गुजारा कर रहे थे।

सुरजीपुर निवासी आत्माराम के पुत्र गिरेंद्र कुमार (40) व उनका छोटा भाई पवन कुमार (30 ) व राकेश परिवारों समेत पंजाब के अमृतसर शहर में धोबीघाट फाटक के पास किराए के मकान में अलग अलग रहते थे। गिरेंद्र कुमार व पवन कुमार दोनों फलों का ठेला लगाकर जीविका चलते थे। जबकि राकेश एक फैक्ट्री में काम करता है। परिवारी जनों ने बताया कि शुक्रवार की रात टीबी देख रहे थे। उन्हें हादसे की जानकारी मिली और कुछ ही देर में ट्रेन हादसे में गिरेंद्र कुमार और पवन कुमार की मौत की खबर आ गई। सुनते ही परिवारी जन बदहवास हो गए। शनिवार की सुबह ही सभी लोग पंजाब के लिए रवाना हो गए, जहां आज उनका अंतिम संस्कार किया गया है।

 रोती बिलखती महिलाओं के मातम के शोर की यह तस्वीरें उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के थाना बेहटागोकुल के गाँव सुरजीपुर की है।जहां पूरे गाँव मे मातमी माहौल है और इसकी वजह है पंजाब के अमृतसर में रावण दहन के दौरान हुआ भीषण रेल हादसा जिसमे 60 लोगों की मौत हो गयी थी।इस हादसे में इसी गाँव के रहने वाले दो भाई भी शामिल हैं। वह दोनो फल का ठेला लगाकर अपनी जीविका चलाते थे शुक्रवार को रावण दहन के मौके पर दोनों भाई रावण दहन देखने गए थे जहां अचानक आई ट्रेन ने उनकी जिंदगी छीन ली जब इस हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। दो बेटों को खोने वाले मां बाप बेटों की मौत की सूचना पाकर अमृतसर रवाना हो गए हैं वहीं घर में मौजूद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है