
अलीगढ़ में छात्राओं के साथ बर्बरता और छात्राओं द्वारा टॉयलेट समेत स्कूल व आवासीय बिल्डिंग की सफाई की वीडियो का मामला, थाना मडराक इलाके के कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालय का मामला, प्रमुखता से खबर चलाने के बाद जिला अधिकारी ने लिया संज्ञान, बीएसए लक्ष्मी कांत पांडे को जांच कर एक हफ्ते में सीडीओ को रिपोर्ट सौंपने का दिया आदेश 
जिलाधिकारी के आदेश के बाद बीएसए पहुंचे अपनी टीम के साथ मौके पर, वहीं कस्तूरबा गांधी की इस खबर का संज्ञान आकांक्षा समिति की अध्यक्षा व डीएम की पत्नी डॉ० अंजना सिंह सेंगर ने प्रकरण को गंभीर बताते हुए स्वयं विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की, और कहा कि जो भी वीडियो हैं वह सभी इसी स्कूल और आवास के पाए गए हैं, जिनके अनुसार आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, वहीं बर्बरता करते हुए मारपीट की वीडियो पर कहा कि ऐसी टीचर्स के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा, तो वहीं बीएसए लक्ष्मी कांत पांडे ने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारी को सौंपने के साथ ही आरोपी शिक्षिकाओं के खिलाफ कार्यवाही की बात कही।