गलत बॉडी पॉश्चर बनता है शरीर दर्द की वजह, जानें और ध्यान रखें इन बातों का

अक्सर आपने देखा होगा कि कई लोगों को समय-समय पर पूरे शरीर में दर्द की परेशानी होती रहती हैं। इसका मुख्य कारण बनता है आपका गलत बॉडी पॉश्चर। जी हाँ, गलत बॉडी पॉश्चर के कारण शरीर में कई समस्याएँ उत्पन्न हो जाती हैं और आप परेशान रहते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए बॉडी पॉश्चर से जुड़े कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप कई परेशानियों से बाख सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

* खड़े होने का तरीका 

गलत पोशन में खड़े होने से सिंड्रोम, स्ट्रेस, अपच, दर्द और सूजन जासी समस्याएं हो सकती है। इसलिए खड़े होने के गलत पॉश्चर को ठीक करने के लिए अपने किसी दोस्त की मदद लें। इसके लिए दीवार के साथ सीधे खड़े होकर अपने दोस्त को अलग-अलग एंगल से फोटो खीचने के लिए कहें। इससे आपको खड़े होने का गलत तरीका आसानी से समज आ जाएगा। सीधे खड़े होते आगे की तरफ न झुकें। अपना भार दोनों पैरों पर एक समान डालें। 

* बैठने का तरीका

सीटिंग जॉब को दौरान कंप्यूटर के सामने कुछ लोग गलत पॉश्चर में बैठकर काम करते हैं। जिसके कारण उन्हें सिर दर्द, गर्दन और कंधों में दर्द, पीठ दर्द आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए अगर आपको भी कंप्यूटर के सामने बैठ कर काम करना पड़ता है तो कभी पैरों को लटकाकर या फिर सीधा जमीन पर लगाकर न बैठें। इसके अलावा की-बोर्ड को सीधा सामने रखें और कभी भी इसकी और झुककर काम न करें।