
सिधौली-सीतापुर: थाना संदना क्षेत्र में खेत की फसल देखने गये किसान छोटक्के((40)वर्ष के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई. परिजन और ग्रामीण उसे सीएचसी सिधौली ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया परिजनों ने गांव में शव रखकर हंगामा किया मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ए आर फारूकी व पुलिस क्षेत्राधिकारी मिश्रिख.
संदना थाना क्षेत्र में खेत की फसल देखने गये किसान की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई. परिजन और ग्रामीण उसे सीएचसी सिधौली ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.नाराज परिजन और ग्रामीणों ने गांव में शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया. जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सिधौली और सीओ मिश्रिख के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और शव का दाह संस्कार करने के लिए मान गये छोटक्के (40 साल) शनिवार को अपने खेत गया था. वह खेत के चारों ओर लगाये गये कटीले तार के सहारे खडे होकर फसल देख रहा था. इसी दौरान गोपालपुर भट्ठा से इस्माइलगंज गांव के लिए जाने वाली 11हजार विद्युत का जर्जर तार खेत में लगे कटीले तार पर टूट कर गिर गया. इससे किसान करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गर्इ थी.