CG : सीपीआई ने 5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चौंकाया

छत्तीसगढ़ में सीपीआई ने शनिवार को पांच उम्मीदवारों का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में बसपा और अजित जोगी की पार्टी जकांछ के बीच गठबंधन में होने के बाद इसमें सीपीआई भी शामिल हो गई थी, जिसमें सीपीआई को महज दो सीटें ही दी गई थी। इस गठबंधन में दंतेवाड़ा व कोंटा सीट सीपीआ के खाते में आई थी, लेकिन शनिवार को अचानक सीपीआई ने पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित दिए।

जिन प्रत्याशियों को सीपीआई ने टिकट दिया है, उनके नाम हैं –

– जगदलपुर से मंगल राम कश्यप

– कोंडगांव से रामचंद्र नाग

– केशकाल से राधिका सोढ़ी

– दंतेवाड़ा से नंदराम सोढ़ी

– कोटा से मनीष कुंजाम