जयकारों के साथ माँ दुर्गा की शोभा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकली गई

सिधौली -सीतापुर: स्थानीय तहसील मुख्यालय पर कस्बा में शारदीय नवरात्र में माँ दुर्गा की स्थापित मूर्तियो  को शुक्रवार को  भक्तो ने पूर्व वर्षों  की की भांति इस वर्ष भी वर्ष की अंतिम विदाई दी पुरे नगर में जयकारों के साथ माँ दुर्गा की शोभा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकली गई जिसमे  हजारो की संख्या  लोग सामिल हुए और जयकारो के साथ मूर्तियो का गोमती नदी के भटपुरघाट तट पर  विसर्जन किया गया.

माँ दुर्गा की शोभायात्रा  में तहसील मार्ग,  मोहल्ला विवेक नगर  , विसवां चौराहा  ,महमूदाबाद चौराहा ,मोहल्ला नरोत्तम नगर, बाड़ी ,काशीपुर  सहित आस पास के ग्रामीण इलाको की मूर्तियां भी  सामिल हुई नगर भ्रमण के दौरान शोभा यात्रा मिस्रिख रोड , नेशनल हाइवे ,तहसील मार्ग, सिद्धेस्वर मन्दिर ,मनसा पूर्ण हनुमान मन्दिर आदि स्थानों से होते हुए भटपुर घाट पहुची  इस बीच माँ जगदम्बे की शोभायात्रा  का जगह जगह भव्य  महिलाओ  व पुरुषों ने स्वागत किया गया  डीजे की धुन पर लोग माँ भवानी के जय माता दी ,अगले बर्ष तू जल्दी आ, एक दो तीन चार, शेरोंवाली की जय जय कार, जय जय अम्बे जय जगदम्बे  आदि जयकारे लगा रहे थे ।

भटपुर घाट स्थित गोमती नदी में माता दुर्गा सहित भगवान गणेश भगवान कार्तिकेय माता लक्ष्मी आदि देवी देवताओ की मूर्तियो को बड़ी श्रद्धाभाव से बिसर्जित किया गया विसर्जन की पूर्व सन्ध्या पर  मोहल्ला बाजार में 31वें   मां दुर्गा पूजा महोत्सव  द्वारा स्थापित पूजा पंडाल में महा आरती का आयोजन किया गया महाआरती के पूर्व  माता के दरबार मे पहुँचे क्षेत्रीय सांसद   कौशल किशोर को दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष राम नाथ शर्मा व महामंत्री पंकज अवस्थी ने मां दुर्गा के प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया  वर्ष की अंतिम आरती ने  हजारो पुरुष व् महिलाये शामिल हुई इसके अतिरिक्त तहसील रोड पर आयोजित मां दुर्गा के सजे दरबार  में  महा आरती के उपरांत  दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा पूजा महोत्सव में उत्कृष्ठ कार्यकर्ताओ सहित पत्रकारो को वरिष्ठ पत्रकार व् जिला  सम्वाद्दाता  वैभव दीक्षित अमित  शुक्ल को उप जिला धिकारी ए आर फारूकी पूर्व  नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम राजपूत,  

मनोज त्रिवेदी, बच्चे  बाजपेई  , राजकुमार जैन के द्वारा पत्रकार वैभव दीक्षित, ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, विल्सन खान, दीपु बाजपेई,शरद, उपेन्द्र त्रिपाठी, सौरभ गिरी, काजी जामी ,श्रीपति मिश्र,आदिसरदार बल्लू सिंह प्रदीप मिश्र ,  वैभव जैन  राक उमेश बाजपेई,  संजय पाण्डेय, जाग्रत मिश्र  सहित तहसील के पत्रकारोन को सम्मानित किया गया वहीं कमेटी के अध्यक्ष मुन्नन शुक्ला ने पिण्डाल से लेकर लाईट, साऊंड, आदि का सहयोग करने वालों को सम्मानित करने का काम किया इस मौके पर सैकड़ो लोगों की मौजूदगी नजर आई /