
हर व्यक्ति का कोई बैस्ट फ्रैंड तो होता ही हैं, जिसके साथ वह अपने दिल की सारी बातें शेयर करता हैं और खुशी और गम दोनों में उसे याद करता हैं। ऐसे कई मौके आते हैं जब उसे रिश्तों के बीच में चुनाव करना होता है तो वह अपने बैस्ट फ्रैंड का चुनाव करता हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि लड़कों के लिए उनके बेस्ट फ्रैंड क्यों इतने जरूरी होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसके पीछे के कारण के बारे में की क्यों लड़कों के लिए गर्लफ्रैंड से ज्यादा दोस्त मायने रखते हैं। 
* इंप्रेस करने का कोई झंझट नहीं
रिलेशन नया हो या पुराना, गर्लफ्रैंड को इम्प्रेस करने के लिए हर बार नया बहाना ढूंढना पड़ता है लेकिन दोस्तों के साथ ऐसा कुछ नहीं होता। दोस्त हमसे कोई खास मुम्मीद ही नहीं लगाते। दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें कोई नाराजगी की जगह नहीं होती।
* ज्यादा वक्त नहीं मांगते दोस्त
दोस्तों के साथ हम जितना वक्त बिताना चाहे बिता लेते है, वह कभी कोई शिकायत नहीं करते कि याद तूं हमे बुलाता ही नहीं है। वहीं अगर गर्लफ्रैंड को एक दिन भी टाइम न दे पाए तो सो बातें सुननी पड़ती है।
* अहम फैसले लेने में मदद
जिंदगी में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जहां हमें अहम फैसला लेना पड़ता। ऐसे में किसी की सलाह लेनी पड़ती तो वह दोस्त ही होते है, जिनसे हम अपनी जिंदगी से जुड़े अहम किस्सों को सांझा कर लेते है और वह कई बार पूरा साथ भी देते है।