इम्यून सिस्टम का कमजोर होना बनता है बीमारियों का कारण, इन 6 तरीकों से बनाए इसे मजबूत

अक्सर देखा गया है कि किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य आए दिन बिगड़ता रहता हैं और मौसम के बदलाव के साथ ही शरीर में बीमारियाँ आने लगती हैं। इसके पीछे का कारण इम्यून सिस्टम की कमजोरी बनता हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती है अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने की। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं और बीमारियों से बचे रह सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में। 

* स्वस्थ आंत है महत्वपूर्ण

80 प्रतिशत इम्यूनिटी का केंद्र आंत होती है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए आंत का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। ज्यादा चीनी, नमक, रिफाइंड तेल और ट्रांस-फैट्स का सेवन आंत के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी कमजोर बनाता है। ऐसे में आंत को स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों का सेवन न करें और हैल्दी डाइट को फॉलो करें।

* पोषक तत्वों की कमी

विटामिन्स, मिनरल्स और पोषक तत्वों की कमी के कारण भी इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। एेसे में अपनी डाइट में विटामिन्स, मिनरल्स जरूर शामिल करें। पोषक तत्वों के लिए मल्टीविटामिन्स का सेवन करें।