बांदा: अफेयर की चर्चाओं से नाराज साधू ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट

यूपी के बांदा के कमासिन में नौ दिन का व्रत किये साधु को अपने बारे में प्रेम प्रसंग की बातें सुनना इतना बुरा लगा कि उसने गुस्से में आकर अपना प्राइवेट पार्ट ही काट डाला. साधु को स्थानीय अस्पताल से रिफर कर बांदा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसके प्राइवेट पार्ट को जोड़ने का इलाज चल रहा है। पीड़ित साधु मैदानी बाबा ने बताया कि वह कमासिन की एक खाली जमीन में आश्रम बनाकर रहता है, कुछ दबंगों की उस जमीन पर बुरी नजर है इसलिए उसका नाम आसपास रहने वाली महिलाओं के साथ जोड़कर प्रेम प्रसंग की बातें उड़ाई जा रही हैं। वह 9 दिन नवरात्रि का व्रत है, ऐसी बातों से निराश होकर आज उसने अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया।

अस्पताल के डॉक्टर प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि “बबेरू अस्पताल से रिफर होकर कमासिन का यह केस आया है जिसमें एक साधु ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया, पूरी तरह अलग हो चुके लिंग को जोड़ने का इलाज किया जा रहा है”।