
#MeToo अभियान के चलते यौन शोषण के आरोप में कई बड़े लोग घेरे में आ चुके हैं और ऐसे में एमजे अकबर भी इसका सामना कर रहे हैं. एमजे अकबर ने अपने ऊपर पर लगे इस आरोप के लिए मानहानि का केस दर्ज कराया था जिस पर गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होगी. बता दें, पत्रकार प्रिया रमानी ने अकबर पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. इसी के बाद उन्होंने रमानी ने खिलाफ मानहानी का मुकदमा दर्ज कर दिया था.
इसी के साथ खबर है कि एमजे अकबर यौन शोषण के तमाम आरोपों से घिरे हैं और इसी के चलते उन्होंने बुधवार को अपने इस्तीफा भी दे दिया जिसके बारे पीएम और राष्ट्रपति ने इस्तीफे को माज़ूर भी कर लिया. बता दें, अकबर के खिलाफ एक दो नहीं बल्कि 15 से अधिक महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. अकबर को निर्दोष साबित करने के लिए 97 वकीलों की टीम तैयार हुई है. अकबर के केस को लॉ फर्म करांजवाला एंड कंपनी लड़ रही है और उनके वकील संदीप कपूर हैं. वकीलों की इस टीम ने कहा है कि इस केस में 97 में से सिर्फ 6 ही कोर्ट जाएंगे.
अकबर के वकील संदीप कपूर ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल के समक्ष गुरुवार को निजी आपराधिक मानहानि मामले में सुनवाई होगी. अकबर ने अपना एक संक्षिप्त इस्तीफा पत्र दिया जिसे आगे बढ़ाया गया है. इसमें उन्होंने लिखा था, ‘चूंकि मैंने निजी तौर पर कानून की अदालत में न्याय पाने का फैसला किया है, इसलिए मुझे यह उचित लगा कि मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूं.’ इस पर अब विचार किया जायेगा और उन्होंने अदालत में देखा जायेगा क्या होता है.