Video: 20 साल बाद बोले सलमान खान, इस वजह से ‘कुछ कुछ होता है’ में किया था काम

‘कुछ कुछ होता है’ की रिलीज के 20 साल के जश्न के‌ मौके पर सलमान खान ने बताया कि शाहरुख-काजोल-रानी की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में उन्होंने एक छोटा-सा रोल करने के लिए हामी आखिर क्यों भरी थी.

सलमान ने कहा, “कुछ कुछ होता है’ को लेकर चक्कर ये था कि करण जौहर ने मेरी बहन अलवीरा से मिलकर कहा था कि ये उनकी पहली फिल्म है… फिल्म के लिए काजोल को साइन किया है, शाहरुख को साइन किया है. एक छोटा-सा रोल है, जो कि काफी अहम है और इसे कोई स्टार ही कर सकता है. मगर उस रोल के लिए कोई स्टार मिल नहीं रहा है. मेरी बहन अलवीरा ने मुझसे कहा कि करण बहुत ही अच्छा लड़का है. उसकी पहली फिल्म है और तुम्हें उसकी फिल्म में काम करके उसकी मदद‌ करनी चाहिए.”

जश्न के इस मौके पर शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी, करण जौहर, फिल्म से जुड़े तमाम कलाकार और क्रू के लोगों के बीच सलमान खुद तो मौजूद नहीं थे, मगर इस मौके पर एक एवी के जरिये सलमान ने फिल्म से जुड़ने के अपने अनुभवों को शेयर किया.

सलमान ने कहा, “एक‌ दिन करण मुझे किसी पार्टी में मिल गये और मैंने‌ उससे कहा कि मैं फिल्म में काम करुंगा. मैंने अपनी बहन, हीरू आंटी, करण जौहर, शाहरुख खान आदि के लिए इस फिल्म में काम किया. इतना ही नहीं, मुझे स्क्रिप्ट भी बहुत पसंद आयी थी. मैं करण की राइटिंग से भी काफी प्रभावित हुआ था.”

https://www.instagram.com/p/BpARzxzA5CC/?utm_source=ig_embed