
हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन ने कहा कि मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज से उन्होंने प्यार के लिए शादी की। उनसे शादी के कारण ही वह हॉलीवुड में यौन उत्पीड़न से बची रही। क्रूज के साथ 11 वर्ष का वैवाहिक जीवन बिता चुकी अभिनेत्री ने कहा कि 2001 में तलाक के बाद उन्हें खुद की देखभाल करनी पड़ी।
निकोल किडमैन ने बताया है, ’22 साल की उम्र में टॉम क्रूज के साथ विवाह के बारे में बात करने से मैं हमेशा बचती हूं, क्योंकि अब मैं ऐसे व्यक्ति (कीथ अर्बन) के साथ विवाह बंधन में हूं, जो मेरे लिए बेहद अजीज है। अब उस बारे में बात करना एक प्रकार से उचित नहीं होगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने टॉम क्रूज से प्यार के लिए शादी की थी। लेकिन टॉम के एक मशहूर अभिनेता होने के कारण मुझे एक खास सुरक्षा भी मिली जिसने मुझे हॉलीवुड की अंधेरी दुनिया से बचाया।’
निकोल ने मी टू अभियान के बारे में बात करते हुए कहा, ‘वाकई में मेरे साथ भी मी टू का वक्त आया था.. चूंकि मैं उस समय छोटी थी। लेकिन क्या मैं एक लेख लिखकर उनका पर्दाफाश करूं? नहीं…।’