
सिधौली- सीतापुर : ht अटरिया में धड़ल्ले से चल रहे मानक विहीन व बिना मान्यता प्राप्त कॉलेजों के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खोला मोर्चा बताते चलें वर्तमान प्रदेश सरकार के आते ही सरकार का प्रथम आदेश था कि जितने भी बिना मान्यता प्राप्त कॉलेज हैं उनको बन्द किया जाए लेकिन सीतापुर प्रशासन सोता रहा और आज दर्जन ऐसे कॉलेज हैं जो मानक विहीन व बिना मान्यता प्राप्त के हैं.
जिसके खिलाफ प्रशासन मूक बना बैठा है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अटरिया नगर इकाई नगर मंत्री अंकित गिरि के नेतृत्व में आज अभाविप के कार्यकर्ताओं ने सिधौली एसडीएम के माध्यम से जिला विद्यालय निरीक्षक को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा तथा मांग की गई कि जो भी कॉलेज हैं उनकी लाइब्रेरी और प्रयोगशालाओं की जांच की जाए तथा जिन कॉलेजों की मान्यता नहीं प्राप्त उनको तुरंत बंद किया जाए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाए
जिला सह प्रमुख भूपेंद्र सिंह ने बताया छात्रों के साथ हो रहे शोषण और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और 1 हफ्ते के अंदर उचित कार्यवाही जिला विद्यालय निरीक्षक जी के द्वारा नहीं की जाती है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अटरिया नगर इकाई अग्रिम कदम उठाने के लिए बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व जिला विद्यालय निरीक्षक की होगी इस अवसर पर वायु नायक कश्यप रमाकांत , संदीप लोधी अमित मिश्र, अमरेंद्र पांडेय, सलमान खान व अन्य दर्जनों छात्रों की मौजूदगी नजर आई/