
शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान की एक तस्वीर इंस्टा पर पोस्ट की है जिसमें वे मार्शल आर्ट स्टंट परफॉर्म करते दिखते हैं. 6 साल की उम्र में बेटे का ये टैलेंट देख एक्ट्रेस प्राउड फील कर रही हैं. 
फोटो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा- ”ये तस्वीरें मुझे शेयर करनी पड़ी है. अपने 6 साल के बेटे पर काफी गर्व महसूस हो रहा है. स्थिरता ही निपुणता की जननी है और वो इसे कम उम्र में ही समझ गया है. टाइगर श्रॉफ इसे यूं ही इंस्पायर करते रहना.”
टाइगर श्रॉफ मार्शल आर्ट्स और जिमनास्ट में ट्रेंड हैं. शिल्पा के बेटे वियान एक्टर टाइगर श्रॉफ से काफी इंस्पायर दिखते हैं. फोटो में वे व्हाइट मार्शल आर्ट आउटफिट पहने स्टंट करते हुए दिख रहे हैं.
फिट रहने की ये आदत शायद वियान को अपनी मां शिल्पा शेट्टी से ही मिली है. वे बॉलीवुड की मोस्ट फिट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं. 43 साल की उम्र में भी वे एकदम यंग लगती हैं. उनके फैशनेबल अंदाज और स्टाइल सेंस के सभी कायल हैं.
कुछ दिनों पहले अजय देवगन के बेटे का भी एक फिटनेस वीडियो वायरल हुआ था. उन्होंने #HumFitTohIndiaFit फिटनेस चैलेंज लिया था. 7 साल के नन्हें युग के इस फिटनेस वीडियो ने कई लोगों को हैरान किया था. छोटी उम्र में जिस तरह युग जिम में वर्कआउट करते दिख रहे थे वो काबिलेतारीफ था.