संतो के बताए मार्ग का पालन करना चाहिए- कौशल किशोर

सिधौलीht सांसद किशोर विधानसभा क्षेत्र सिधौली अंतर्गत गंधौली, शिवरा, बलदेवपुर गाव में चल रही भागवत कथा में शामिल हुए
सांसद कौशल किशोर ने भागवत कथा में कथा का रसपान किया। संतो ने सांसद को रक्षा कलावा बांधते हुए आशिर्वाद दिया। आयोजको ने सांसद को प्रज्ञा महापुराण की पुस्तक एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया 

सांसद ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को संतो का आशिर्वाद लेना चाहिए एवं हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए। संत समाज सदैव समाज को नई एवं सही दिशा प्रदान करता है। व्यक्ति के विकास में संतो का आशिर्वाद स्वरूप सहयोग आवश्यक होता है 

हम लोगो को सदैव उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए, एवं उनके द्वारा बताये गए आदर्शो का पालन करना चाहिए।सांसद ने लोगो से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना एवं लोगो की समस्याओं को भी सुना।इस दौरान अटरिया मनोज त्रिवेदी, सौरभ गिरि, अमित शुक्ला, विकास किशोर, ज्ञानी, अनूप त्रिवेदी, चंद्रप्रकाश, देवेंद्र सहित लोग मौजूद रहे