
सिधौली- सीतापुर: स्थानीय तहसील मुख्यालय पर कस्बे के मोहल्ला बाजार में नवरात्रि पर्व पर आयोजित भव्य सामुहिक माँ दुर्गा पूजा महोत्सव में माता जगदम्बा के भक्तो ने नवरात्रि के पांचवे दिन मां का गुणगान किया । आरती चौरसिया खुश्बू व सखियों आदि ने मां की बहुत ही सुंदर विधि से आरती का थाल सजाया हजारो कीसँख्या में भक्तो ने माता की पूजन कर आशीर्वाद स्वरूप सुख और शांति की कामना की ।
नगर के मोहल्ला बाजार में दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित नवरात्रि के 31वें सामुहिकदुर्गा पूजा महोत्सवमें हमेशा की तरह हजारो की संख्या में भक्त शामिल हुए । इसके पूर्वसन्ध्या पर आचार्य अनिल शास्त्री व यजमान पप्पू जायसवाल ने माता दुर्गा सामुहिक आरती में माँ जगदम्बा का हजारो भक्तो ने गुणगान किया ।। रंगीन झालरों से सजा माता का दरबार में अनिल बलिदानी गिरजा मिश्र आशीष कश्यप आचार्य अनिल शास्त्री ने बताया माता के भक्ति में जो सुख व मन की शांति मिलती है वह किसी अन्य कार्य मे नही मिलती । समिति के महामंत्री पंकज अवस्थी ने बताया कि प्रत्येक दिन माता की आरती की नन्ही बालिकाओं द्वारा प्रतिदिन बड़ी सुंदर तरीके से बनाई जाती है इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राम नाथ शर्मा राकेश पांडे गुड्डू शर्मा उमेश बाजपेई टिंकल तिवारी भोले शर्मा आलोक जायसवाल दीनानाथ गुप्ता शशांक मिश्र सुधीर आशीष कश्यप शिवाकांत शुक्ल; रामनरेश राजपूत तन्नू रस्तोगी आदि लोग उपस्थित रहे इसके अतरिक्त नगर के महमूदाबाद चौराहा तहसील रोड विसवां चौराहा पूर्वी देवी मंदिर शीतला माता मंदिर काली माता मंदिर सिधेश्वर महादेव मंदिर में स्थित पूर्णागिरि मन्दिर सिनेमाहाल के निकट आदि स्थानों पर भक्तों द्वारा माता के पंडाल में स्थापित प्रतिमाओं का पूजन बड़ी श्रद्धा भक्ति से किया जा रहा है/