भक्तो ने स्कंदमाता की पूजा कर मांगी मन्नते

सिधौली(सीतापुर)स्थानीय कस्बे मे शारदीय नवरात्रि के पाँचवे  दिन तहसील रोड पर सजे माँ के भव्य दरबार मे श्रद्धालुओं ने  माँ दुर्गा के पंचम स्वरूप स्कन्द माता  के भव्य रुप की पूजा अर्चना कर धनधान्य का आशीर्वाद मांगा। 

प्रातःकाल ज्योतिषाचार्य पं0 कमल कुमार मिश्र ने यजमान जाग्रत मिश्र व अन्य उपस्थित भक्तो को विधिविधान से भगवान स्कन्द की माता स्कंदमाता का विधिविधान से  पूजा अर्चना करायी। स्कंदमाता का व पूर्णता शुभ फल देने वाला है बाल रुप में भगवान स्कन्द देवी की गोद मे बैठे है इसके पूर्व सायंकाल आकर्षक रंग बिरंगी झालरों के द्वारा  सजे माँ के दरबार मे माँ कुष्मांडा के रूप की आरती माँ के जयकारों के बीच अनिल सोनी, राजकिशोर मिश्रा, व प्रदीप मिश्र के द्वारा संपन्न कराई गई ।आरती के पश्चात उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालु भक्तजनों से उपेंद्र त्रिपाठी  व पंकज अवस्थी माँ  के दरबार मे जयकारे  लगवाये जयकारो से पूरा दरबार दुर्गामय हो गया समिति के अध्यक्ष दिग्विजय शुक्ल मुन्नन ने बताया कि माँ के दरबार मे नवरात्रि मे नगरवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा।जिससे माँ के दरबार मे भव्य आरती एवम पूजन का कार्य नित्य प्रतिदिन हो रहा सायंकाल आरती के पच्यात मा के जयकारों से वातावरण दुर्गामय हो जाता हैं पं0 कमल कुमार मिश्र ने बताया कि जब सृष्टि का अस्तित्व नही था और चारो ओर अन्धकार था तब माँ दुर्गा ने ब्रह्मांड की रचना की अपनी मंद हसी से ब्रम्हांड को उत्पन्न करने से इनका नाम कुष्मांडा पड़ा कुष्मांडा के रूप की पूजा अर्चना करने से भक्त की आयु व धन की वृद्धि की कामना पूर्ण होती है/