ब्रैस्ट कैंसर से लड़ रही बहन को ऐसे संभाल रहे नवाज़, किया ट्वीट

बॉलीवुड की कई दमदार फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी एक दर्द से गुज़र रहे हैं और हाल ही में उन्होंने इसी से जुड़ा एक पोस्ट भी किया है. इस ट्वीट को पढ़कर आपका भी थोड़े हैरान परेशान हो जायेंगे और उनके लिए दुआ मांगेंगे. दरअसल, आजकल किसी ना किसी को बड़ी बीमारी हो ही रही है और हर कोई इनका शिकार हो रहा है. बात करें सेलेब की तो उनके फैंस की तो वह भी सेलेब्स के लिए चिंतित हो जाते हैं. लेकिन यहां बात नवाज़ की नहीं उनकी बहन की चल रही है. 

दरअसल, नवाज़ की बहन को कुछ सालों से ब्रैस्ट कैंसर है और वह इससे जूझ रही हैं. नवाज़ ने अपने ट्वीट में कहा कि उनकी बहन को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है जो एडवांस स्टेज पर चल रहा है जिसे वो पिछले सात साल से झेल रही हैं. नवाज़ ने लिखा है कि जब इस कैंसर का पता चला बी उनकी बहन 18 साल की थी और अब वह 25 साल की हो चुकी हैं. यह उनकी हिम्मत और शक्ति के कारण ही हैं कि वो इस बीमारी से डट कर लड़ रही है. 

इसके अलावा नवाज़ ने अपने ट्वीट में सभी डॉक्टर्स का धन्यवाद दिया है जिन्होंने उनकी बहन के इलाज में उनकी मदद की है. ब्रैस्ट कैंसर ऐसी बीमारी है जो किसी भी महिला को हो सकती है और इसके लिए काफी ध्यान रखना होता है. थोड़ा भी शक हो तो हमें तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए ताकि ये आगे ना बढे. आप देख सकते हैं नवाज़ ने अपनी बहन के साथ एक तस्वीर शेयर की है जो काफी खूबसूरत है.