एएमयू जेएन मेडिकल में वीमेंस डॉक्टर्स के चेंजिंग रूम की बनाई वीडियो, जूनियर डॉक्टरों में गुस्सा

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वीमेंस डॉक्टर्स के चेजिंग रूम की छत में छेद से वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है। यह आरोप लगाते हुए डॉक्टर्स ने हड़ताल की चेतावनी दी है। रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन से लिखित शिकायत के बाद कुलपति से 24 घंटे में कार्रवाई की मांग की है। इस मुद्दे को लेकर शनिवार को शाम चार बजे जनरल बॉडी की मीटिंग होगी, इसमें अगली रणनीति तय की जाएगी। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वीमेंस डॉक्टर्स के चेजिंग रूम की छत में छेद से वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है। यह आरोप लगाते हुए डॉक्टर्स ने हड़ताल की चेतावनी दी है। रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन से लिखित शिकायत के बाद कुलपति से 24 घंटे में कार्रवाई की मांग की है। इस मुद्दे को लेकर शनिवार को शाम चार बजे जनरल बॉडी की मीटिंग होगी, इसमें अगली रणनीति तय की जाएगी।  चेंजिंग रूम की छत में है छेद  एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन थिएटर के पास वीमेंस डॉक्टर्स का चेंजिंग रूम बना हुआ है। इसकी छत में एक छेद है। उसके ऊपर कैंटीन बनी हुई है। बताते हैं कि यह छेद इतना बड़ा है कि आसानी से मोबाइल से वीडियो बनाई जा सकती है। गुरुवार को एक युवक ने वीडियो बनाई। ऊपर जाकर देखा गया तो युवक भाग गया, हाथ नहीं आया। इसमें कैंटीन व पैरामेडिकल स्टाफ के युवक पर शक जताया जा रहा है। अहम बात यह है कि चेंजिंग रूम की छत में छेद है तो इसको लेकर कैंटीन संचालक ने पहले गंभीरता क्यों नहीं दिखाई ? साथ ही इसे बंद कराने के लिए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?   दुर्घटना में युवक-युवती की मौत, युवक के पिता ने क्यों लगाया हत्या का आरोप ? यह भी पढ़ें आमसभा में बनेगी रणनीति  रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्ला आजमी ने कहा कि यह मामला गंभीर है। यदि  छत में छेद हैं तो यहां चेंजिंग रूम क्यों बनाया गया है। डॉक्टरों ने उनसे शिकायत की है। कुलपति को इस मामले में शिकायत की है। 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो शनिवार को शाम चार बजे मीटिंग कर फैसला लिया जाएगा।

चेंजिंग रूम की छत में है छेद

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन थिएटर के पास वीमेंस डॉक्टर्स का चेंजिंग रूम बना हुआ है। इसकी छत में एक छेद है। उसके ऊपर कैंटीन बनी हुई है। बताते हैं कि यह छेद इतना बड़ा है कि आसानी से मोबाइल से वीडियो बनाई जा सकती है। गुरुवार को एक युवक ने वीडियो बनाई। ऊपर जाकर देखा गया तो युवक भाग गया, हाथ नहीं आया। इसमें कैंटीन व पैरामेडिकल स्टाफ के युवक पर शक जताया जा रहा है। अहम बात यह है कि चेंजिंग रूम की छत में छेद है तो इसको लेकर कैंटीन संचालक ने पहले गंभीरता क्यों नहीं दिखाई ? साथ ही इसे बंद कराने के लिए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

आमसभा में बनेगी रणनीति

रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्ला आजमी ने कहा कि यह मामला गंभीर है। यदि  छत में छेद हैं तो यहां चेंजिंग रूम क्यों बनाया गया है। डॉक्टरों ने उनसे शिकायत की है। कुलपति को इस मामले में शिकायत की है। 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो शनिवार को शाम चार बजे मीटिंग कर फैसला लिया जाएगा।