यात्रियों के लिए खुशखबरी, रोडवेज की साधारण बसों में भी हो सकेगी ऑनलाइन सीट बुक

वॉल्वो की तरह ही अब पंजाब रोडवेज की साधारण बसों के लिए भी यात्री ऑनलाइन सीट बुक कर सकेंगे। रोडवेज इसी हफ्ते यह सुविधा शुरू करने जा रहा है। टिकट बुकिंग सर्विस से अब दिल्ली, चंडीगढ, जम्मू, अमृतसर, जालंधर सहित हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सफर करने वालों को अब बस में सीट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वॉल्वो की तरह ही अब पंजाब रोडवेज की साधारण बसों के लिए भी यात्री ऑनलाइन सीट बुक कर सकेंगे। रोडवेज इसी हफ्ते यह सुविधा शुरू करने जा रहा है। टिकट बुकिंग सर्विस से अब दिल्ली, चंडीगढ, जम्मू, अमृतसर, जालंधर सहित हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सफर करने वालों को अब बस में सीट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।  मजेदार बात यह है कि वॉल्वो की ऑनलाइन बुकिंग करवाने पर जहां यात्रियों को शुल्क देना पड़ता है वहीं साधारण बसों में सीट बुक करवाने पर उनसे विभाग किसी किस्म का कोई चार्ज नहीं वसूलेगा। परिवहन विभाग इसे यात्रियों के लिए नवरात्र पर तोहफा देने की बात कह रहा है। इस बात की पुष्टि पंजाब रोडवेज पठानकोट डिपो के जनरल मैनेजर सरदार इंद्रजीत सिंह चावला ने की। यात्रियों का कहना है कि सुविधा शुरू होने के बाद यहां उन्हें अपनी सीट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा, वहीं रोडवेज को भी इसका सीधे तौर पर लाभ होगा।  रोडवेज अधिकारियों ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल पर साइट को डाउनलोड करके सुविधा का लाभ उठा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल में प्ले स्टोर पर जाकर साइट को डाउनलोड कर सकता है। साइट को खोलने के बाद पठानकोट से बसों के टाइम टेबल को चैक करके अपनी सुविधा अनुसार बस में सीट बुक करवा सकता है

मजेदार बात यह है कि वॉल्वो की ऑनलाइन बुकिंग करवाने पर जहां यात्रियों को शुल्क देना पड़ता है वहीं साधारण बसों में सीट बुक करवाने पर उनसे विभाग किसी किस्म का कोई चार्ज नहीं वसूलेगा। परिवहन विभाग इसे यात्रियों के लिए नवरात्र पर तोहफा देने की बात कह रहा है। इस बात की पुष्टि पंजाब रोडवेज पठानकोट डिपो के जनरल मैनेजर सरदार इंद्रजीत सिंह चावला ने की। यात्रियों का कहना है कि सुविधा शुरू होने के बाद यहां उन्हें अपनी सीट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा, वहीं रोडवेज को भी इसका सीधे तौर पर लाभ होगा।

रोडवेज अधिकारियों ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल पर साइट को डाउनलोड करके सुविधा का लाभ उठा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल में प्ले स्टोर पर जाकर साइट को डाउनलोड कर सकता है। साइट को खोलने के बाद पठानकोट से बसों के टाइम टेबल को चैक करके अपनी सुविधा अनुसार बस में सीट बुक करवा सकता है