
शहर की ऐतिहासिक नुमाइश मैदान में श्री गणेश पूजन के साथ रामलीला व नुमाइश का शुभारंभ हुआ जिला अधिकारी के प्रयासों से यह पहला मौका है जब नवरात्र में नुमाइश व रामलीला शुरू हुई और विजयदशमी दशहरा के दिन रावण का वध होगा.
आचार्यों ने मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां डाली यहां प्रमुख रूप से जिलाधिकारी पुलकित खरे पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी नगर पालिका चेयरमैन सुखसागर मधुर सहित बड़ी संख्या में जिला प्रशासन के लोग मौजूद रहे।