सीतापुर के नैमिषारण्य मंदिर को सीएम योगी ने दी सौगत

सीतापुर ht सीएम योगी ने नवरात्र के शुरू दिन आये और नैमिषारण्य स्थित ललिता देवी शक्तिपीठ पर लगने वाले मेले का प्रान्तीयकरण किया है. मेले का प्रान्तीयकरण करने को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. लोगों ने सीएम योगी को धन्यवाद देते हुए फैसले का स्वागत किया है. सीतापुर: सीएम योगी ने नवरात्र के शुरू दिन आये और नैमिषारण्य स्थित ललिता देवी शक्तिपीठ पर लगने वाले मेले का प्रान्तीयकरण किया है. मेले का प्रान्तीयकरण करने को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. लोगों ने सीएम योगी को धन्यवाद देते हुए फैसले का स्वागत किया है. नैमिषारण्य को सीएम योगी की सौगात लोगों का कहना है कि मेले का प्रान्तीयकरण करने से नैमिष और मिश्रिख तीर्थ का तेजी से विकास होगा. लम्बे समय से इस पूरे तीर्थ के विकास के लिए मेले का प्रान्तीयकरण करने की मांग चल रही थी. नवरात्र के पहले दिन हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने जन अपेक्षाओं को ध्यान में रखते इसके प्रान्तीयकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का धन्यवाद किया है. रामकृष्ण भार्गव का कहना है कि सरकार ने नैमिषारण्य के विकास के लिये बहुत सारी योजनाओं को मंजूरी दी है. जिससे इस तीर्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी.

नैमिषारण्य को सीएम योगी की सौगात

लोगों का कहना है कि मेले का प्रान्तीयकरण करने से नैमिष और मिश्रिख तीर्थ का तेजी से विकास होगा. लम्बे समय से इस पूरे तीर्थ के विकास के लिए मेले का प्रान्तीयकरण करने की मांग चल रही थी. नवरात्र के पहले दिन हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने जन अपेक्षाओं को ध्यान में रखते इसके प्रान्तीयकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.

क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का धन्यवाद किया है. रामकृष्ण भार्गव का कहना है कि सरकार ने नैमिषारण्य के विकास के लिये बहुत सारी योजनाओं को मंजूरी दी है. जिससे इस तीर्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी.