अलीगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की सूचना पर प्रशासन आया हरकत में।

लखनऊ से आई अलीगढ़ समेत 5 रेलवे स्टेशनों को बम से उडाने की सूचना पर अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया, पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारी पुलिस टीम व बम्ब निरोध दस्ते के साथ पहुंचे रेलवे स्टेशन और चैकिंग शुरू की, अभी तक टीम को कुछ भी नही लगा कुछ भी ऐसा हाथ, पुलिस सूचना देने वाले की तलाश और उसके विरुद्ध कार्यवाही में जुटी।

चेकिंग कर रहे अधिकारियों ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम लखनऊ द्वारा अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना मिली थी, जिसके बाद स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, प्लेटफॉर्म और रेलवे स्टेशन पर आ रही ट्रेनों की बोगियों को भी चेक किया जा रहा है, स्टेशन परिसर में घूम रहे हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है और जो भी सामान है सभी को सघनता से चेक किया जा रहा है, इस चेकिंग में थाना सिविल लाइन पुलिस के साथ सभी अधिकारी मौजूद है, हालांकि अभी कोई भी ऐसी चीज नहीं मिली जिससे ऐसी घटना होने का अंदेशा हो, चेकिंग अभियान अभी भी जारी है। तो वहीं जिस नम्बर से सूचना प्राप्त हुई है उसकी डिटैल निकाल कर उसकी तलाश में खुफिया तंत्र लग गया है।