बजरंग दल की बड़ी चेतावनी, कहा- अखिलेश यादव की छह सदस्यीय टीम कहीं बवाल न करादे

अखिलेश यादव की टीम का बजरंग दल करेगा पुरजोर विरोध, एनकाउंटर में मारे गए नौशाद और मुस्तकीम के घर परिवार से अखिलेश यादव भेज रहे हैं 10 अक्टूबर को मिलने के लिए सपा नेताओं की टीम, बजरंग दल ने दी चेतावनी, एसएसपी को दिया बजरंग दल ने ज्ञापन, ऐसे अपराधियों के परिवार से जो भी मिलने आएगा झेलना पड़ेगा विरोध प्रदर्शन, चाहे देनी पड़े बजरंग दल को गिरफ्तारी।

अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके में हुए लाइव पुलिस एनकाउंटर में मारे गए नौशाद और मुस्तकीम पर राजनीति रुकने का नाम नहीं ले रही है, लगातार कोई ना कोई मिलने नौशाद और मुस्तकीम के घर अतरौली पहुंच रहे हैं जिससे पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों को हंगामे की स्थिति का सामना करना पड़ता है, जब से एनकाउंटर हुआ है उसके बाद से एएमयू, जेएनयू के छात्र नेता समेत पंखुड़ी पाठक व अन्य नेता मिलने पहुंचे हैं, जिससे कई बार बवाल की स्थिति बन गई है, इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नौशाद और मुस्तकीम के घर 6 सदस्य टीम भेजने का फैसला किया है जिसमें,,,,,,राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, पूर्व मंत्री कमाल अख्तर, पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव, एमएलसी उदयवीर सिंह, एमएलसी दिलीप यादव
समेत अलीगढ़ के शहर विधायक जफर आलम,

शामिल रहेंगे,,,,,। यह सूचना जब बजरंग दल को मिली तो वह आज अलीगढ़ एसएसपी अजय साहनी से जाकर मिले और एक ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन के माध्यम से बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि एनकाउंटर में मारे गए दोनों अपराधियों के अतरौली स्थित घर पर जो भी मिलने पहुंचेगा उसका हश्र बहुत बुरा होगा, क्योंकि बजरंग दल व स्थानीय लोग उसका पुरजोर विरोध करने को तैयार खड़े हैं, अब तक जो भी आया है सभी को भुगतना पड़ा है, बजरंग दल प्रभारी रामकुमार आर्य का कहना है कि पुलिस ने अलीगढ़ में हुई साधुओं समेत छह हत्याओं का अनावरण करते हुए 5 लोगों की गिरफ्तारी और दो लोगों को एनकाउंटर में मार गिराया, जिससे समाज की सफाई हुई है और ऐसे लोगों के समर्थन में जो लोग आ रहे हैं वह एक बार साधुओं और किसानों के परिवार से भी मिलने की कोशिश करें। वहीं कहा कि पुलिस प्रशासन इन लोगों को रोक लें, वरना बजरंगदल इनका विरोध करते हुए गिरफ्तारी को तैयार खड़ा है।