80-80 लाख में ‘PBL Auction’ में खरीदा गया, सिंधु, साइना, प्रणय और श्रीकांत को…

भारत के स्टार शटलर पीवी सिंधु, साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) की नीलामी में 80-80 लाख रुपए में खरीदा गया।

इस नीलामी में 23 देशों के 145 खिलाड़ी शामिल हुए। रियो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु को गत विजेता हैदराबाद हंटर्स ने 80 लाख रुपए में खरीदा। पूर्व ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल को पहले राउंड में किसी ने नहीं खरीदा था। उन्हें नॉर्थ इस्टर्न वॉरियर्स ने 80 लाख रुपए में खरीदा। इसी तरह पुरुष वर्ग में एचएस प्रणय को दिल्ली डैशर्स ने 80 लाख रुपए में हासिल किया। किदांबी श्रीकांत भी 80 लाख में बेंगलुरु रेप्टर्स के हुए।

वर्ल्ड चैंपियन केरोलिना मारिन को फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू की पुणे 7 एसेस ने 80 लाख में खरीदा। इसी प्रकार वर्ल्ड नंबर 3 विक्टर एकेल्सन 80 लाख रुपए में अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स के साथ जुड़े। दक्षिण कोरियाई डबल्स स्पेशलिस्ट ली दोंग वेई 80 लाख में मुंबई रेप्टर्स के हुए।

चेन्नई स्मैशर्स ने कोरियाई खिलाड़ी सुंग जी हुआन को 80 लाख में खरीदा। भारतीय डबल्स स्पेशलिस्ट अश्विनी पोनप्पा को अवध वॉरियर्स ने 32 लाख रुपए में खरीदा। अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स ने एन. सिकी रेड्डी को 29 लाख में खरीदा। मथायस क्रिस्टियानसेन को अवध टीम ने 37 लाख में खरीदा जबकि दिल्ली डैशर्स ने काई बाओ को 42 लाख में अपने नाम किया।