
उपायुक्त के निर्देश पर सदर एसडीओ मेघा भारद्वाज के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में 72 कोयला लदे ट्रक पकड़े गए। रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक चला अभियान। पकड़े गए सभी ट्रकों को फतहा मैदान में रखा गया है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी मेघा भारद्वाज ने बताया कि पकड़े गए सभी ट्रकों में मानक सीमा से अधिक कोयला लदा था।
ओवरलोड गाड़ियों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस व कागजातों की जांच की जा रही है। एक फर्जी लाइसेंस का भी मामला सामने आया है। नियम विरुद्ध संचालित ट्रकों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। टीम में जिला परिवहन पदाधिकारी, माइनिंग इंस्पेक्टर, डीएसपी, ट्रैफिक इंचार्ज के साथ पुलिस बल के जवान शामिल थे।