लाइव एनकाउंटर बन रहा है एएमयू के आगामी छात्रसंघ चुनाव की शियासत।

HT- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने निकाला प्रोटेस्ट मार्च, बीते दिनों हुए हरदुआगंज थानाक्षेत्र में लाइव एनकाउंटर में मारे गए दो युवकों को लेकर निकाला प्रोटेस्ट मार्च, छात्रों ने कहा कि जैसे विवेक हत्याकांड में कार्यवाही हुई है वैसे ही इस एनकाउंटर की जांच होनी चाहिए, एनकाउंटर को फ़र्ज़ी कहने वाले छात्रों ने कहा कि इसकी जांच कराने के लिए कोर्ट में भी अर्ज़ी देंगे

वहीं प्रोटेस्ट को लेकर छात्रों और इंतजामिया के बीच नोकझोक भी हो गई, बीते दिनों थाना हरदुआगंज इलाके में पुलिस द्वारा किए गए लाइव एनकाउंटर के दौरान मारे गए दो अभियुक्तों नौशाद और मुस्तकीम को लेकर लगातार सियासत जारी है, तो वहीं इस लाइव एनकाउंटर को मुद्दा बनाते हुए अब एएमयू के अंदर होने वाले आगामी छात्रसंघ चुनाव में चेहरा चमकाने का जरिया बना लिया गया है

दरअसल आज देखा गया कि एएमयू के अंदर कुछ छात्रों ने कैंपस के अंदर से चलकर बॉबे सैयद गेट तक एक प्रोटेस्ट मार्च निकाला, हालांकि प्रोटेस्ट मार्च को एएमयू इंतजामियां और सुरक्षाकर्मियों ने बॉबे सैयद गेट से पहले ही रोक दिया, जिसको लेकर सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच नोकझोंक हो गई, तो वहीं छात्र-छात्राओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, तो वहीं मोदी-योगी के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। बताया ये भी जा रहा है कि छात्रों ने इंतजामिया से परमिशन नहीं ली गई थी, इसी लिए प्रोटेस्ट को रोका गया था।