लाइट्स कैमरा एक्शन: अपनी फिल्म को देखकर क्यों डर जाती हैं श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर को लेकर कभी भी ज्यादा गॉसिप सुनने को नहीं मिलती है। इसको लेकर श्रद्धा का मानना है कि यह अच्छी बात है और वो अपने काम पर ज्यादा फोकस करती हैं। और कोशिश करती हैं कि सौ प्रतिशत दे सकें। श्रद्धा को अपनी ही फिल्म स्त्री को देखकर डर लगता है। जब भी वे इस फिल्म को देखती हैं तो अपनी आंखों के सामने उनके हाथ अपने आप आ जाते हैं। यह कहना है खुद श्रद्धा कपूर का जिन्होंने लाइट्स कैमरा एक्शन में जागरण डॉट कॉम के एंटरटेनमेंट एडिटर से बातचीत के दौरान फिल्मी सफर और अपनी जिंदगी से जुड़े एेसे ही कई राज खोले।