
चारा घोटाले में सजा काट करे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत फिर बिगड़ गई है। उनका ब्लड प्रेशर दिनभर उतार-चढ़ाव कर रहा है।रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद यादव को बेड से उतरकर टहलने से मना कर दिया गया है। उन्हें अटेंडेंट की मदद से ही टॉयलेट आदि जाने को कहा गया है। लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉक्टरों की मानें तो सिर में चक्कर आने की समस्या अभी बनी हुई है।
डॉक्टरों ने लालू की तबीयत को लेकर मुंबई के एशियन हार्ट हॉस्पिटल से भी संपर्क किया है। लालूप्रसाद को न्यूरो संबंधी समस्या होने की बात भी कही जारही है।फिलहाल एंटीबायोटिक बंद कर दिया गया है। इंसुलिन भी अब तीन के बदले दिन में दो बार दिया जा रहा है।
लालू की इलाज कर रहे चिकित्सक का कहना है कि ब्लड प्रेशर पर कंट्रोल करना बड़ी चुनौती है। उन पर लगातार नजर रखी जा रही है। पैरों में सूजन की वजह से वे चलने-फिरने में भी असहज थे। जिसमें अब सुधार हुआ है। डॉक्टरों के मुताबिक, शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव के चलते लालू परेशान हैं। उन्हें बार-बार सिर में चक्कर आने की भी शिकायत है।
रांची के रिम्स में पेइंग वार्ड में इलाज के लिए भर्ती लालू प्रसाद यादव की देखरेख कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि शुगर पर कंट्रोल के लिए दो बार इंसुलिन भी दिया जा रहा है। लेकिन अब राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के शुगर लेवल में निरंतर हो रहे उतार-चढ़ाव से अब चिकित्सक भी परेशान दिख रहे हैं। चिकित्सकों ने 0.2 यूनिट इंसुलिन का डोज बढ़ाया था। जिसे कम कर दिया गया है।