
बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं. ऐसे में फैंस उनके कमबैक का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मल्लिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मल्लिका शॉपिंग करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में मल्लिका का बैकलेस गाउन पहने देखा जा सकता है. इस दौरान मल्लिका अपनी बैक को फ्लॉन्ट करती भी दिखाई दे रही हैं.
सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. इसके साथ ही फैंस मल्लिका के इस वीडियो को यूजर्स शेयर करते भी नहीं थक रहे हैं. उनके इस वीडियो को देखने के बाद साफ है कि भले ही मल्लिका फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनकी हॉटनेस में जरा भी बदलाव नहीं आया है. मल्लिका अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरीयस रहती हैं.
फिल्मों के दूर होने के बाद भी मल्लिका सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. मल्लिका आए दिन इंस्टाग्राम पर तस्वीरों और वीडियो के जरिए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अप्डेट्स देती रहती हैं. मल्लिका का इंस्टाग्रम अकाउंट देखें तो साफ है कि वो इन दिनों अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही हैं. मल्लिका कुछ विज्ञापनों की शूटिंग में भी बिजी रहती हैं.