
आठ साल पहले आज ही के दिन वीवीएस लक्ष्मण ने एक बार फिर साबित कर दिया था कि वे अपने करियर के दौरान ‘वेरी वेरी स्पेशल’ क्यों रहे. 5 अक्टूबर 2010 को मोहाली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर एक विकेट से रोमांचक जीत में लक्ष्मण ने बेशकीमती पारी खेली थी.
उस टेस्ट मैच की चौथी पारी में भारत को जीत के लिए 216 रन बनाने थे. 8 विकेट 124 रनों पर गिर गए थे, लेकिन लक्ष्मण ने एक छोर थामे रखा. इस दौरान उन्हें ईशांत शर्मा और प्रज्ञान ओझा का बेहतर साथ मिला और भारत ने ‘अविश्वसनीय जीत’ हासिल की.