बागपत में एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट क्रैश, महिला और पुरुष पायलट ने एेसे बचाई जान

उत्तर प्रदेश का बागपत जिला कल से बेहद चर्चा में है। कल रात में यहां विमान से गोले गिरे तो आज सुबह यहां के एक जंगल में इंडियन एयरफोर्स का टू-सीटर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस बड़े हादसे में आहत भी नहीं है।

महिला व पुरुष पायलट ने पैराशूट से कूदकर जान बचाई। इसके दोनों पायलट सुरक्षित हैं।इस हादसे के बाद वायुसेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

बागपत के रंछाड़ गांव में सुबह एयरफोर्स का टू-सीटर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट प्लेन क्रैश हो गया और गन्‍ने के खेत में गिर गया। विमान के गिरते ही क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। दोनों पायलेट सुरक्षित हैं। इनमें एक महिला पायलट है। 

एयरफोर्स के अधिकारी भी हेलीकाप्‍टर से मौके पर पहुंच गए हैं। सुबह एयरफोर्स का टू-सीटर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट हिंडन एयरबेस से उड़ान पर था।  सुबह: 9.45 बजे बड़ौत तहसील के रंछाड़ गांव के ऊपर से गुजर रहा था, लेकिन अचानक क्रैश होकर नीचे की और आने लगा। विमान को नीचे की और आता देख खेतों में काम कर रहे किसानों में खलबली मच गई और वे जान बचाने को इधर-उधर दौड़े।