
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत धड़क फिल्म से करके खूब नाम कमाया। इस फिल्म में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर थे। अब वह करण जौहर की फिल्म तख्त में नजर आएंगी।

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की जोड़ी का प्रदर्शन धड़क फिल्म में काफी जोरदार रहा। दर्शकों ने इन दोनों सितारों के अभिनय को खूब सराहा। धड़क मराठी फिल्म सैराट की रीमेक है। सैराट भी मराठी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
हाल में ही जाह्नवी ने ब्राइड्स टुडे मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। इस मैगजीन को दिए इंटरव्यू में जाह्नवी ने कहा कि वह इटली के शहर फ्लोरेंस में शादी करना चाहती हैं। जाह्नवी ने बताया कि वह एक बार फ्लोरेंस गई थीं और उन्हें वहां की खूबसूरती उन्हें खूब पसंद आई।
जाह्नवी से जब यह पूछा गया कि आपका क्रश किस हीरो पर है तो उन्होंने कहा कि मुझे अमेरिकी एक्टर मेट डमन अच्छे लगते हैं।
जाह्नवी कपूर अब करण जौहर की फिल्म तख्त में दिखाई देंगी। इस फिल्म में जाह्नवी के साथ आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान और विकी कौशल नजर आएंगे।