
अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित किशनपुर तिराहे के निकट अल्लादीन कैफे के नाम से संचालित हुक्का बार पर पुलिस प्रशासन की टीम ने देर रात छापामार कार्यवाही की, टीम के यहां पहुंचते ही खलबली मच गई, टीम ने मौके पर हुक्का बार में कई सामान जप्त किए है, हुक्काबार सील कर दिया गया है, इसके साथ ही पॉलिथीन मिलने पर भी 5000 का जुर्माना लगाया गया है।
पिछले दिनों प्रशासन के यहां किशनपुर तिराहे के हुक्काबार की शिकायत हुई थी, इस पर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने एडीएम सिटी के नेतृत्व में टीम का गठन किया, गठित टीम ने कार्रवाई को अमल में लाते हुए किशनपुर तिराहा स्थित अल्लादीन कैफे नाम से चल रहा है हुक्काबार पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया, टीम के यहां पहुंचते ही खलबली मच गई, एडीएम सिटी के बताए अनुसार जब यहां मौजूद मैनेजर अभिषेक प्रताप सिंह से पूछताछ की गई तो पता चला कि गभाना के नीरज सिंह इसका संचालन कर रहे हैं, जब अफसरों ने इससे जुड़े कागजात मांगे तो कोई भी कुछ नहीं दिखा सके, टीम को मौके पर पांच बड़े हुक्के व चार छोटे बच्चों के साथ ही छोटे बड़े हुक्कों में संदिग्ध सामग्री मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है, टीम में कई तरह के फ्लेवर भी बरामद किए हैं, मौके से पॉलिथीन भी मिली है इस पर ₹5000 का जुर्माना भी लगाया गया है।